किसान पर फायरिंग
मीरापुर। नलकूप पर दो युवकों ने जान से मारने की नीयत से किसान पर फायरिंग की। किसान गोली लगने से बाल बाल बच गया। किसान ने ईख के खेत में घुसकर अपनी जान बचाई।
मीरापुर क्षेत्र के गांव भुम्मा निवासी किसान देवानंद शुक्ल ने थाने में पुलिस को तहरीर दी। शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे वह गांव के एक युवक की बाइक पर बैठकर अपने खेतों पर पहुंचा। युवक उसको खेतों में नलकूप पर छोड़ कर वापस चला गया। कुछ देर बाद अज्ञात दो युवक नलकूप पर पहुंचे। इन युवकों ने हत्या करने की नीयत से उस पर फायरिंग की। फायरिंग में किसान गोली लगने से बाल बाल बच गया। युवकों से जान बचाकर किसान ईख के खेत में घुसकर और किसी से जान बचाकर थाने में पहुंचा। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।