फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित अखिल गुप्ता हत्याकांड:

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आसाराम के रसोइयां अखिल गुप्ता हत्याकांड के मामले में क्राइम ब्रांच आरोपी कार्तिक हलदर उर्फ राजू का बी वारंट लेकर अहमदाबाद के लिए रवाना हुई है। हत्याकांड की जांच नई मंडी पुलिस से बदल कर क्राइम ब्रांच को सौंप गई थी। दो साल बाद भी पुलिस अभी तक मुख्य हत्यारोपी हलदर को यहां कोर्ट में पेश नहीं कर सकी।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की गीता एंकलेव निवासी अखिल गुप्ता की 11 जनवरी 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपनी दुकान से स्कूटर द्वारा घर लौट रहा था। अखिल गुप्ता आसाराम प्रकरण में गवाह था। वह पहले आसाराम का रसोइया था। इस मामले में अहमदाबाद पुलिस ने दो साल पहले शूटर कार्तिक हलदर को गिरफ्तार किया था, जिसने अखिल की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की थी। पुलिस ने कार्तिक हलदर को हथियार उपलब्ध कराने वाले मीरापुर क्षेत्र निवासी नीरज को उस समय देवबंद से गिरफ्तार कर लिया था, जब वह गायों को चरा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज देवबंद में नाम बदलकर रह रहा था। नीरज की गिरफ्तारी होने के बाद नईमंडी पुलिस ने कोर्ट से नीरज का बी वारंट भी लिया था। नईमंडी पुलिस ने नीरज के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। नईमंडी पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी कार्तिक हलदार को भी रिमांड पर लाने के प्रयास किए गए थे, परंतु वह इस मामले में कामयाब नहीं हो सकी थी। हत्याकांड को घटित हुए ढाई वर्ष से भी अधिक का समय हो गया, परंतु पुलिस इस मामले की जांच को पूर्ण नहीं कर पाई है। अखिल गुप्ता के परिजन इस मामले की सीबीआई से जांच कराना चाहते है। विगत दिनों एसएसपी ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी दी थी। अब इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच के एसआई चंद्रप्रकाश चतुर्वेदी द्वारा की जा रही है। कोर्ट ने हलदर को बी वारंट जारी किया है। जिस पर क्राइम ब्रांच कार्तिक हलदर को बी वारंट पर लेने के लिए अहमदाबाद के साबरमती जिला कारागार के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें