फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को फर्जी आरोप में किया हवालात में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एटूजेड कॉलोनी निवासी महिला ने महिला थाने की एक दरोगा पर बेटे को पुत्रवधू के आपत्तिजनक और फर्जी आरोप पर हवालात में बंद करने और सुविधा शुल्क लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। डीएम ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एटूजेड कॉलोनी निवासी अमरीता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके बेटे विकास की शादी एकता विहार निवासी युवती से हुई थी। दंपती के बीच मनमुटाव के चलते कुछ समय से पुत्रवधू मायके में रह रही है। चार अप्रैल को महिला थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी थी। महिला का कहना है कि सोमवार को महिला थाने की दरोगा निधि चौधरी ने उन्हें समझौते के लिए बुलाया था, जहां वार्ता के दौरान पुत्रवधू ने मां-बेटे पर आपत्तिजनक और फर्जी आरोप लगा दिए। आरोप है कि इसका विरोध करने पर महिला दरोगा ने विकास को हड़काते हुए हवालात में बंद कर दिया। कई घंटे के बाद सुविधा शुल्क लेकर छोड़ा। वहीं, उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की भी धमकी दी गई। पीड़िता ने डीएम से मामले में कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई। इस पर डीएम ने एसपी सिटी को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर दरोगा निधि शर्मा ने विकास को डांटते हुए उसे अपने कमरे में कुछ देर के लिए बैठा दिया था। बाद में युवक को छोड़ दिया गया था। सुविधा शुल्क लिए जाने के आरोप पूरी तरह से गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें