कर्मचारियों में दहशत व्याप्त
खतौली। घूस लेने के आरोपी लेखपाल के जेल जाने से अन्य तहसील कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है। बता दें कि गांव भैंसी निवासी रविंद्र पंडित उर्फ राजू की शिकायत पर मेरठ की एंटी करप्शन विभाग की टीम ने शनिवार को लेखपाल चंद्रपाल को रिश्वत लेते पकड़ने को तहसील में जाल बिछा दिया था। रविंद्र पंडित ने अपना मकान खाली कराने के लिए रिपोर्ट लगाने को लेखपाल चंद्रपाल को जैसे ही 20 हजार रुपये की रिश्वत दी। इसी दौरान टीम ने रंगेहाथ लेखपाल को रिश्वत के रुपयों के साथ पकड़ लिया था। टीम ने थाने में शनिवार की शाम को ही आरोपी लेखपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करा दिया था। रविवार को खतौली पुलिस ने आरोपी लेखपाल चंद्रपाल को मेरठ की एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है। घूसखोर लेखपाल के जेल जाने को लेकर लेखपालों के अलावा तहसील कर्मी भी पूरी तरह से भयभीत हैं। कचहरी में सोमवार को दिनभर वकीलों और वादकारियों के बीच चर्चा होती रही।