फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बझेड़ी फाटक के पास ट्रैक के पास मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बझेड़ी फाटक के पास ट्रैक के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बझेड़ी फाटक के निकट रविवार दोपहर रेलवे ट्रैक के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक के किसी ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ी स्थित रेलवे फाटक के पास रविवार दोपहर एक युवक की लाश ट्रैक के पास पड़ी मिली। सूचना पर जीआरपी व थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लेते हुए उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे नहीं पहचान पाया। पुलिस का कहना है कि युवक करीब 32 वर्षीय है, जो लाल रंग की शर्ट पहने है और गले में काला धागा बंधा हुआ है। शव रेलवे ट्रैक पर सीमेंटेड स्लीपर के पास पत्थरों में पड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया जांच में युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरने की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी से झगड़कर ट्रेन से कटने पहुंचा युवक
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी आशा पत्नी गोविंद ने रविवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसका पति उससे झगड़ा कर ट्रेन से कटने की बात कहकर घर से चला गया है। महिला ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से पति को बचाने की गुहार लगाई, जिस पर डायल-100 तत्काल रेलवे स्टशेन पहुंची और वहां युवक को उसके हुलिये के आधार पर प्लेटफॉर्म से पकड़ लिया। इसके बाद युवक को समझा-बुझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें