फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की संदिग्ध हालत में मौत, शव पंखे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर में ही पंखे से लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बिना जानकारी दिए गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। गांव में युवती के आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के बाद यह कदम उठाने की चर्चा है। उधर, पुलिस ऐसी जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

जानसठ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 20 वर्षीय युवती का शव बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे मकान में ही छत के पंखे से लटका मिला। इसे देख परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को छत के पंखे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दिए बिना ही गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। गांव में चर्चा है कि युवती का गांव के ही युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए। इससे युवती ने शर्मसार होकर आत्महत्या कर ली।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा का कहना है कि आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर युवती द्वारा आत्महत्या कर लेने की घटना की कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने भी इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। अगर युवती के परिजना पुलिस को तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें