पुरकाजी। पुरकाजी बाईपास के निकट फायरिंग होने की सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई। मौके पर पुलिस टीम ने जंगल में कांबिंग की, मगर कोई हाथ नहीं आया।
बुधवार रात करीब नौ बजे पुलिस को कस्बे के मोहल्ला खेड़ा दरवाजा निवासी एक युवक ने पुरकाजी बाईपास के निकट फायरिंग होने की आवाज सुनी। इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के जंगल में कांबिंग कर फायर करने वालों की तलाश की। सूचना देने वाले युवक सलमान ने पुलिस को बताया कि नकाबपोश दो लोग दिखाई दिए थे, उसी समय फायरिंग हुई थी। इंस्पेक्टर अमरदीप लाल का कहना है कि जहां पर फायर होने की आवाज आई थी, वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे। फिलहाल सलमान की ओर से अज्ञात में फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
अपहरण का मुकदमा दर्ज
पुरकाजी। चार दिन पूर्व अपने परिजनों को नशीला पदार्थ पिलाकर अपने प्रेमी संग फरार हुई युवती की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने थाना मीरापुर निवासी रूपक पुत्र नत्थू व रोहित व नितिन पता नामालूम के विरुद्ध युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।