फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों के विरूद्ध खनन अधिनियम का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। धमात गंग नहर से अवैध रूप से रेत निकालने की शिकायत मिलने पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार रात छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से रेत से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां कब्जे में ले लीं। पुलिस ने खनन निरीक्षक जितेंद्र शर्मा की तहरीर पर आरोपी प्रमोद उर्फ काला, धर्मेंद्र निवासी ग्राम बरला थाना छपार और बिट्टू निवासी ग्राम मांडला थाना पुरकाजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए शनिवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी
पुरकाजी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने क्षेत्र की मिठाई की दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने तीन दुकानों से मिठाई के सैंपल लिए। शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने टीम के साथ खादर तिराहे पर मिठाई की तीन दुकानों पर छापा मारा। वहां से बर्फी, रसगुल्ला, लड्डू के सैंपल लिए। उसके उपरांत टीम कस्बे के मेन बाजार में पहुंची, जहां पर दुकानें बंद मिलने पर लौट गई। राजीव कुमार ने बताया कि कुछ दुकानें बंद मिलने से कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है, जल्द ही दोबारा छापेमारी की जाएगी। इस दौरान टीम में पीके त्रिपाठी, मोहित कुमार, प्रेम चंद, अशोक कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें