खतौली। मेरठ-खतौली के बीच शनिवार रात ट्रेन में होटल कर्मचारी से जहरखुरानी गिरोह ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर लूट लिया और बेहोशी की हालत में स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए।
गांव भैंसी निवासी सुशील कुमार पुत्र आकाराम मेरठ कैंट में एक होटल पर काम करता है। शनिवार रात को होटल में ड्यूटी खत्म करके पैसेंजर ट्रेन से खतौली आ रहा था। मेरठ व खतौली के बीच में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने सुशील कुमार को ट्रेन में चाय में जहरीला पदार्थ मिला करके पिला दिया। बेहोश होने पर बदमाशों ने सुशील कुमार की जेब से 5 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश रात में ही बेहोशी की हालत में सुशील को खतौली रेलवे स्टेशन पर भाग गए। रविवार सुबह सुशील को होश आया। उसने डायल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने पर भी पुलिस नहीं पहुंची। पीड़ित की ओर से अभी तक जीआरपी थाने में भी कोई तहरीर नहीं दी गई है।