फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने कैंप में विद्युत जेई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। विद्युत निगम की ओर से आयोजित कैंप में ग्रामीण ने जेई की पिटाई कर दी। घायल जेई को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। जेई ने ककरौली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को ककरौली क्षेत्र के गांव ढांसरी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कैंप में ग्रामीण द्वारा जेई से मारपीट की गई। गांव कम्हेडा़ व ढांसरी स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता कपिल देव ने ककरौली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ढ़ासरी के स्कूल में सौभाग्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क संयोजन देने हेतु कैंप का आयोजन किया गया था। संविदा कर्मी आस मोहम्मद पुत्र शरीफ निवासी टंढेड़ा, विभागीय कर्मचारी सरफराज पुत्र गुलजार निवासी मुजफ्फरनगर ग्रामीणों को विभागीय जानकारी उपलब्ध करा रहे थे। इसी दौरान वहां पर बैठे रोहताश पुत्र भोपाल निवासी ढांसरी ने जेई के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए डंडों से प्रहार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ग्रामीण ने रिवाल्वर दिखाकर जेई को जान से मारने की धमकी दी। विद्युत कर्मचारी आस मोहम्मद व सरफराज ने जेई की जान बचाई। घायल जेई कपिल को मोरना के सरकारी अस्पताल में लाया गया। वहां से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घायल जेई ने ककरौली पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान ने बताया कि घटना की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें