मुजफ्फरनगर। मोहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी में कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर बोल दिया। दबंगों ने लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों से प्रहार किए। जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया। आक्रोशित लोगों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया।
दक्षिणी कृष्णापुरी में राहुल पुत्र सुरेंद्र अपने परिवार के साथ रहता है। राहुल का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उससे रंजिश रखते है। इसको लेकर बुधवार की शाम को उक्त लोगों ने एक राय होकर उस घर धावा बोल दिया। आरोपियों ने उसके परिवार के साथ मारपीट की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर धारदार हथियारों से हमला किया। आरोप है कि विवाद में उनके कई परिजनों को गंभी चोटें आई है। महिलाओं के साथ भी आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया। बृहस्पतिवार को पीड़ित आरोपियों पर कार्रवाई के लिए थाने पर तहरीर देने पहुंचे। यहां पर पुलिस ने उन्हें धमका कर भगा दिया। बाद में कोतवाली में प्रदर्शन के बाद पीड़ितों की तहरीर लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।