फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रोज इन होटल एंड रेस्टोरेंट के दोनों संचालकों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोेतवाली पुलिस ने पचेंडा रोड स्थित रोज इन होटल एंड रेस्टोरेंट ओयो होटल से गिरफ्तार दोनों संचालकों सहित चार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक धंधा कराने की रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया। हिरासत में लिए चार युवकों व एक नाबालिग छात्रा सहित चारों युवतियों को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को होटल पर छापा मारा था। वहां से एक नाबालिग छात्रा सहित युवतियों व चार युवकों को अलग अलग कमरों में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। होटल के दो संचालकों सुभाष नगर निवासी राहुल उर्फ मनो उर्फ मोनू व व गौरव को गिरफ्तार किया था।
इस मामले में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने शुक्रवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिखाया कि गिरफ्तार राहुल ने बताया कि यह भवन छपार के गांव बसेड़ा निवासी शिव कुमार व भोपा के गांव छछरौली निवासी एक महिला का है। इसे सहावली निवासी सतीश ने दस हजार रुपये माह पर किराये पर लिया हुआ है।
विज्ञापन

वह दोनों सतीश के साथ मिल कर इस भवन में यह कार्य करते है। यहां पर जो लोग बिना पार्टनर के आते है उन्हें वह तीनों अपने साथी मुकेश के माध्यम से युवतियों की व्यवस्था कराते है। गौरव के मोबाइल से मुकेश के भेजे हुए युवतियों के फोटो भी मिले। मुकेश ने व्हाट्स एप पर रुपये का भी जिक्र किया हुआ था। आडियो रिकार्डिंग भी मिली है। होटल के प्रांगण ने शराब व बीयर की बोतल व आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस ने होटल से पकड़े युवक व युवतियों को परिजनों को सौंप दिया।एक युवती की जन्म तिथि भी गिरफ्तार आरोपियों ने रजिस्टर में गलत लिखी थी। नाबालिग को बालिग दिखाते हुए फर्जीवाड़ा किया था।
आरोपियों ने कक्षा नौ में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को उसके साथी के साथ किराये पर कमरा देने का अपराध किया था। सीओ ने बताया कि होटल से एक रजिस्टर, दो मोबाइल, सात आधार कार्ड की छायाप्रति व शराब तथा बीयर की बोतल, आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। सुभाष नगर निवासी होटल संचालक रवि व मुकेश को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें