फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक्स-रे टेक्नीशियन ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में एक्स-रे टेक्नीशियन 35 वर्षीय रामकुमार ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन


जनपद जालौन निवासी एक्स-रे टेक्नीशियन पिछले आठ साल से मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था। सुबह 9 से 4 तक वह ड्यूटी करता था। आज उसने छुट्टी ले रखी थी, जिस कारण वह मेडिकल के कैंपस में बने अपने कमरे पर था। उसकी अपनी पत्नी अंशुल से सुबह सात बजे बात हुई थी। इसके बाद उसकी पत्नी दोपहर एक बजे से लगातार उसको फोन कर रही थी लेकिन उसका फोन नहीं रिसीव हो रहा था ।
उसकी पत्नी ने मेडिकल प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया। मेडिकल स्टाफ तथा सुरक्षा अधिकारी पुलिस को लेकर उसके कमरे पर पहुंचे और आवाज लगाई। गेट खटखटाया लेकिन कोई उत्तर नहीं आया। पुलिस ने लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा।
विज्ञापन

अंदर जाकर देखा तो रामकुमार का शव पंखे से लटका हुआ है। मृतक की पत्नी हापुड़ मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत है। सूचना पर पत्नी तथा उसका 8 साल का बेटा देवांश मेडिकल कॉलेज पहुंचे। क्षेत्राधिकार खतौली रामाशीष यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। इस मामले में मेडिकल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। थाना पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें