खतौली (मुजफ्फरनगर)। कानपुर में फर्जी कंपनी बनाकर 18 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। कानपुर पुलिस ने मास्टर माइंड फराज को गिरफ्तार किया है। वह नगर के मोहल्ला सराफान में अपनी मौसी के यहां रह रहा था। वह कानपुर का रहने वाला है तथा ठगी करके खतौली में रह रहा था।
कानपुर नगर थाना पुलिस के टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि फराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर कानपुर में फर्जी कंपनी खोली तथा कई व्यापारियों को झांसा देकर उनसे 18 लाख रुपए ठग लिए।
इस मामले में कानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। मंगलवार को कानपुर पुलिस खतौली पहुंची तथा ठगी करने वाले मास्टरमाइंड फराज को मोहल्ला सराफान से दबोच लिया। इसके अलावा पुलिस ने इसी मोहल्ले के साकिब व जुनेद को भी पकड़ा, जिन्हें नोटिस देकर छोड़ दिया गया। पुलिस आरोपी फराज को लेकर कानपुर चली गई।