चुनावी माहौल में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। अवैध हथियार बनाने वाले मौत के सौदागरों को पुलिस ने तलाश कर गिरफ्तार किया। इस दौरान 478 अवैध शस्त्र बरामद किए। 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर 19 ऐसी फैक्टरी पकड़ी जहां पर तमंचों को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: सपना ने तोड़ा रिकॉर्ड: सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ खर्च किए 22 लाख, देखें चुनावी खर्चे की पूरी लिस्ट
वहीं कार्रवाई के दौरान एक ऐसे शातिर शमशाद को तमंचा फैक्टरी चलाने के आरोप में पकड़ा गया, जिसका साथी शमीम दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम के राडार पर था और दिल्ली पुलिस उसे पकड़ कर ले गई थी। वह पिस्टल बेचने वाला बड़ा तस्कर था। पुलिस का कहना था, वह एक ऐसे संगठन से जुड़ा था, जिसने कश्मीरी पंडित की हत्या की सुपारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स को दी थी। इसलिए अवैध हथियारों के सौदागर के साथी शमशाद की थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी थी।
यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: भाई-बहन की मौत से फटा मां का कलेजा, गांव में पसरा मातम, विदेश में जन्मे थे समीर और माह
यहां पकड़े तमंचे बनते हुए
28 दिसंबर- बुढ़ाना पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्टरी
10 जनवरी-खतौली पुलिस ने भट्ठे के कमरे में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
13 जनवरी- शाहपुर में सिंचाई विभाग के खंडहर में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
14 जनवरी-मीरापुर के गांव सिकंदरपुर में घर में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
15 जनवरी- बुढाना के गांव परासौली जंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
15 जनवरी- ककरौली के गांव टंढेडा के गांव परासौली जंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
17 जनवरी- रतनपुरी में भनवाड़ा के जंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
21 जनवरी- जानसठ पुलिस ने सालारपुर नहर झाल किनारे पुराने कमरे में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
21 जनवरी- भोपा पुलिस ने नंगला बुजुर्ग केजंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
21 जनवरी- शहर कोतवाली पुलिस ने बडकली के जंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
इन्होंने कहा...
अवैध शस्त्र बनाने या फिर बेचने वाले हो, उनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
- अभिषेक यादव, एसएसपी