फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फरवरी में क्रिकेट लीग, महत्वपूर्ण फैसले लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में तय किया गया कि इस बार एमपीएल का सीजन दो फरवरी में खेला जाएगा। इसमें आठ टीमें शामिल होंगी। प्रत्येक टीम को चार खिलाड़ी जनपद से बाहर के लेने की छूट होगी। बैठक में रोहन त्यागी, कुमार गौरव सिद्धार्थ और मोहम्म्द अरशद को मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया।
विज्ञापन

इस बार एमपीएल में 22 मैच खेले जाएंगे। दो नई टीम शामिल की जाएगी। नवंबर माह के अंत तक लीग में खेलने वाली सभी टीमों के नाम फाइनल कर दिए जाएंगे। सचिव मनोज पुंडीर नें बताया की एसडी डिग्री कॉलेज के खेल मैदान को ट्रायल और क्रिकेट मैच के लिए भी तैयार किया जाएगा। इसके लिए एसडी कॉलेज मैनेजमेंट की भी स्वीकृति मिल गई है।
यहां जल्द ही तीन सेंटर क्रिकेट पिच और प्रेक्टिस के लिए क्रिकेट नेट भी तैयार कर बीसीसीआई की नेशनल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने पिछले वर्ष की बैलेंस शीट भी प्रस्तुत की। मनोज पुंडीर, रोहित चौधरी और संजय शर्मा का अध्यक्ष भूपेंद्र यादव नें शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बैठक में उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह, इन्दर माथुर, ओमदेव सिंह, विकास राठी, योगेंद मलिक, अरविन्द, शिरीष वर्मा, अजय जैन, डॉक्टर हेमंत, रोहन त्यागी, गोरव और अरशद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें