गांधी कालोनी पचेंडा रोड पर गोशाला में गोपाष्टमी पर गाय की पूजा करते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गोपाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने की गायों की पूजा अर्चना
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी पचेंडा रोड स्थित गोशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के गायों और बछड़ों की पूजा अर्चना किए जाने के चलते देशवासी गोपाष्टमी का पर्व मनाते हैं। यहां गोपाष्टमी के पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे।
पचेंडा रोड स्थित गोशाला में 31 गाय हैं, जिनकी संस्था देखभाल करती है। यहां पर सोमवार को गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। हवन पूजन व गायों की पूजा अर्चना की गई। गोपाष्टमी पर हुए कार्यक्रम में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार सुखदर्शन बेदी मौजूद रहे। कपिलदेव ने कहा कि गाय हमारे जीवन से जुड़ी है। प्राचीन काल से ही गाय को हम माता मानकर उसकी सेवा करते हैं। गोवंश की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है। प्रदेश सरकार गोवंश की रक्षा को लेकर कार्य कर रही है। प्रदेश में पहली बार गोआश्रय स्थलों का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।