फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में शादी-विवाह के सामान की खरीदारी से आई रंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में शादी-विवाह के सामान की खरीदारी से आई रंगत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्योहारों के बाद भी बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। देवोत्थान एकादशी से शुरू होने जा रही विवाह शादी को लेकर बाजार में खरीदारी बढ़ गई है। शादी को लेकर हलवाई, बैंक्वट हॉल, बैंड वाले, कैमरामैन पहले ही बुक हो चुके हैं। जूतों से लेकर कपड़े की दुकानों तक पर भीड़ है।
विज्ञापन

दीपावली, भैयादूज पर्व को लेकर बाजारों में जहां अच्छी भीड़ रही, वहीं इसके बाद अचानक बाजारों में ग्राहक कम हो गए। अब फिर से धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। आम जनता शादी विवाह से जुड़े कपड़े और अन्य सामान खरीदने बाजार में आ रही है। आठ नवंबर को देवोत्थान एकादशी से शादियां शुरू होने जा रही है। इसके लिए दुकानदारों ने भी अपनी तैयारियां प्रारंभ कर ली है। रेडीमेड की दुकान करने वाले राहुल गोयल कहते हैं कि बाजार में तेजी के साथ ग्राहक बढ़े हैं। लोग विवाह आदि की तैयारियों में जुटे हैं। बर्तन के काम से जुड़े संदीप का कहना है कि लोग बर्तन भी खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाने वाले राजीव जैन कहते हैं कि विवाह आदि से पहले बेटी को देने के लिए लोग इलेक्ट्रानिक सामान खरीदते हैं। शादी विवाह में हलवाई का काम करने वाले रामकुमार का कहना है कि उनके पास तो पहले से ही बुकिंग हो चुकी है. जिसके यहां शादी होती है वह एक-दो महीने पहले ही बुकिंग करा देता है। तैयारी भी उसी हिसाब से करनी पड़ती है। सत्यम बैंड के मालिक विजय कहते हैं कि आठ नवंबर से उनका सीजन भी शुरू हो गया है। एक दिन में दो शादी हम लोग आराम से कर लेते हैं। दिन और रात की अलग बुकिंग होती है। फोटोग्राफी के कार्य से जुड़े राशिद कहते हैं कि शादी के सीजन में फोटोग्राफर की बुकिंग पहले ही हो जाती है। मोबाइल का चलन होने के बाद भी फोटोग्राफी का अपना क्रेज है। बाजार में शादी और ठंड को देखते हुए जूतों की खरीदारी बढ़ी है। कपड़ा मार्केट में ग्राहकों की भीड़ आसानी से देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें