फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: चचेरी बहन का कराया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरी बहन का कराया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चचेरी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन दिन पुरानी घटना में कार्रवाई को लेकर टालमटोल करने पर किशोरी के परिजनों की दरोगा से तीखी नोक-झोंक भी हुई। देर रात किशोरी का मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती अपनी नाबालिग बेटी को लेकर थाने पहुंचा। परिवार के ही युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर तीन दिन पूर्व नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप लगाया कि किशोरी 21 जुलाई को घेर में गई थी, जहां उसके तयेरे भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे एक कमरे में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन दिन तक परिवार के लोग सामाजिक प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए पीड़िता के परिजनों पर मामले की शिकायत न करने का दबाव बनाते रहे, लेकिन शनिवार देर रात परिजन बेटी को लेकर थाने जा पहुंचे। पुलिस ने मामले में पहले तो पीड़ित परिजनों को टरकाने का प्रयास किया, जिस पर किशोरी की मां व मौसी ने हंगामा कर दिया। इसे लेकर दोनों की एक दरोगा से तीखी नोकझोंक भी हुई। देर रात मामला अफसरों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने देर रात ही किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। सीओ सदर हेमंत कुमार का कहना है कि किशोरी के परिजनों ने कुछ युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराते हुए आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें