मुजफ्फरनगर के वेदपाठी भवन में गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदना करती पालिका चेयरपर्सन व नगर के गणमान्?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गुरु बिना जीवन अधूरा :रतन गुरु
मुजफ्फरनगर। गुरु पूर्णिमा पर्व पर शहर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम हुए। शहर के वेदपाठी भवन में गुरु पूर्णिमा पर्व पर हुए धार्मिक कार्यक्रम में अनुयायियों ने रतन का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पंचमुखी मुहल्ले में स्थित वेदपाठी भवन में गुरु पूर्णिमा पर्व पर गुरु पूजा व भंडारे का आयोजन किया गया। वेद पाठी भवन में दूर-दूर से श्रद्धालु भक्त सुबह से ही आने शुरू हो गए थे। पंडितों के द्वारा सभी देवी देवताओं का पूजन खड़ाऊ पूजन व गुरु पूजन शास्त्रोक्त विधि से संपन्न कराया गया। श्री श्री 1008 नारायण स्वामी जी एवं आचार्य पंडित सीताराम चतुर्वेदी के समक्ष पूजा की गई। इसके बाद श्रीरतन गुरु ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना काल का देखते हुए अपना और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। गुरु की महिमा को बताते हुए कहा कि बिना गुरु के जीवन अधूरा है। प्रभु भक्ति भी गुरु के बिना नहीं हो सकती है। जीवन संवारने में गुरु का बड़ा महत्व है। इसलिए हमेशा अपने गुरुओं का आदर कर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। पूजन के समय मुख्य यजमान पुष्पेंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, नरेंद्र बोस, संजय सक्सेना, प्रदीप शर्मा, विश्वरतन, अभिषेक अग्रवाल, कुक्कन, मुनीश शर्मा आदि भक्त उपस्थित रहे। पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक श्रद्घालुओं ने वेदपाठी भवन पहुंच कर श्रीरतन गुरु के दर्शन कर उनका आर्शीवाद लिया।
मुजफ्फरनगर के वेदपाठी भवन में गुरु पूर्णिमा पर गुरु वंदना करती पालिका चेयरपर्सन व नगर के गणमान्?- फोटो : MUZAFFARNAGAR