फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती की एक साथ उठी अर्थियां

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ के गांव तालड़ा निवासी मृतक दंपती के फाइल फोटो। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
दंपती की एक साथ उठी अर्थियां
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली के गांव तालड़ा से शुक्रवार को अलीगढ़ के लिए भाई को राखी बांधने जा रही महिला माया देवी और उसके पति सुदेश चौधरी की बुलंदशहर क्षेत्र के गुलावठी-बीबीनगर-स्याना मार्ग पर गांव ऐंचाना के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई।
शनिवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद दंपती के शव गांव में पहुंचे। शव को देखते ही परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। घर से एक साथ पति और पत्नी की अर्थियां उठने से परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों के आंखों से आंसू छलक उठे। गमगीन माहौल में परिजनों ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ के गांव तालड़ा निवासी सुदेश चौधरी (40) पुत्र ब्रह्म सिंह व उसकी पत्नी माया देवी (38) शुक्रवार सुबह रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने गांव से अलीगढ़ के गांव मजपुर खैर के लिए बाइक से निकले थे। सुदेश चौधरी की मजपुर खैर में ससुराल है। सुदेश चौधरी की पत्नी अपने भाई को राखी बांधने के लिए पति के साथ अपने मायके जा रही थी। जबकि दूसरी बाइक पर सुदेश का बेटा नकुल व बिजनौर निवासी रिश्तेदार गोपाल थे। सुदेश जब गुलावठी के गांव ऐंचाना के निकट पहुंचे, तो सामने से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सुदेश और उनकी पत्नी माया देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल ले जाते समय सुदेश की मौत हो गई, जबकि माया देवी को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल माया देवी ने भी शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक दंपती के बेटे नकुल की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। शनिवार देर शाम को दंपती के शव गांव में पहुंचे। दंपती की मौत से रक्षाबंधन के त्योहार पर परिवार में कोहराम मच गया और त्योहार की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें