फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परिषदीय विद्यालयों का परीक्षा कार्यक्रम जारी, पढ़ाई आधी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिषदीय विद्यालयों में 28 नवंबर से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं कराई जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है लेकिन विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक परीक्षा के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम की पढ़ाई आधी अधूरी है। शिक्षक तीन नवंबर से लेकर चार दिसंबर तक बीएलओ डयूटी पर व्यस्त होने के चलते शिक्षण कार्य नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पढ़ाई प्रभावित होने से परीक्षा पर असर पड़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

जिले में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर का काम चल रहा है। इसमें शिक्षक और शिक्षा मित्रों को बीएलओ डयूटी पर लगाया गया है। कार्य को चार दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। इसी बीच बेसिक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा होनी है। परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होकर 3 दिसंबर तक चलेगी। परीक्षा को दो पालियों में कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली 12्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र.30 से 2.30 बजे तक कराई जाएगी। विद्यालयों में शिक्षकों के अभाव में पठन-पाठन से लेकर परीक्षा कराने का कार्य कराना फिलहाल चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें