फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने वाले दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के नसीरपुर गांव में धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने वाले सहारनपुर के गांव जलालपुर निवासी ईसाई मिशनरी से जुड़े जॉनी पास्टर व राहुल को गिरफ्तार किया गया। दोनों प्रार्थना सभा के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि सोमवार को गांव नसीरपुर में रहने वाले लाखन के परिवार को ईसाई मिशनरी से जुड़े लोगों के धर्म परिवर्तन करने के प्रयास की जानकारी मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी पहले भी भाग गए थे। लाखन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। सहारनपुर के गांव जलालपुर निवासी आरोपी जॉनी पास्टर व राहुल को पकड़ा गया। उनसे धर्म प्रचार प्रार्थना सभा से संबंधित दो डायरी व 400 पैंफलेट बरामद हुए। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 2020 से ईसाई मिशनरी से जुड़े थे। दोनों चंडीगढ़ धर्म प्रार्थना सभा से शामिल होते थे। इसके बाद अन्य स्थानों पर सभा करने लगे थे।
दोनों ने सहारनपुर व रुड़की में प्रार्थना सभा कराकर धर्म परिवर्तन कराया। लाखन की बहन सहारनपुर में रहती है। वह इसाई धर्म को मानती है। उसी के माध्यम से आरोपी दोनों यहां तक पहुंचे थे। दोनों ने कहा कि वह भीड़ होने पर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें