फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में भ्रष्टाचार खत्म करेगी नोटबंदी : संजीव

Wed, 28 Dec 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते डॉ. संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में केेंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नोटबंदी का फैसला देशहित में है। इस नोटबंदी से देश के अंदर फैला भ्रष्टाचार खत्म होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में पहुंचने पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान का स्वागत किया। बालियान ने अटल ज्योति योजना के अंतर्गत सोलर लाइटों का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जीटी रोड स्थित स्थित भाजपा नेता राजकुमार छाबड़ा के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत किया। इस दौरान बालियान ने कहा कि नोटबंदी से जनता को परेशानियां तो हुई है, लेकिन परेशानियों को झेलकर अगर देश से भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो इसमें कोई बुराई नहीं है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा सरकार से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। 

दोनों मंत्रियों ने जनता की समस्याएं सुनीं। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, सांसद प्रतिनिधि मदन छबड़ा, राजकुमार छाबड़ा, सभासद उमेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत, मुकेश चंदेल, राजा वाल्मीकि, सुरेश आर्य, अश्वनी उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, भरतेश शर्मा, डॉ. सुधीर सैनी, भावेश गुप्ता, सभासद अजय भुर्जी, मनोज लोहड्डा, बिट्टू तिंगाई, शिवम आहूजा, अजय वालिया, नरेश पांचाल, रजत जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें