फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपना व्यवहार सुधारें बैंक, नहीं तो जड़ देंगे ताला

Wed, 28 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते राजू अहलावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली में भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने प्रशासन और बैंक अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर कर्मचारियों ने अपना व्यवहार नहीं सुधारा तो, भाकियू कार्यकर्ता जनपद के सभी बैंकों को एक दिन के लिए ताला डालकर बंद करा देंगे। भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और गांव कैलावड़ा के किसान एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। उन्होंने एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना था कि गांव कैलावड़ा में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक दलालों से मिलीभगत करते प्रतिबंधित नोटों को 30 प्रतिशत कमीशन लेकर उनके खातों में जमा करा रहा है। अगर बैंक में किसान या ग्रामीण पैसे लेने जाते हैं, तो उनको पैसे देने से इंकार कर देते हैं। सोमवार को गांव निवासी किसान विनोद कुमार बैंक में पैसे लेने के लिए गया था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने किसान को पैसे देने से इंकार कर दिया और उस पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी। 

जिसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने एसडीएम से शाखा प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के साथ बैंक कर्मचारियों द्वारा अभद्रता करने की शिकायत लगातार उनको मिल रही है। किसानों के साथ अभद्रता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर शाखा प्रबंधकों और कर्मचारियों ने अपना व्यवहार नहीं बदला तो भाकियू जनपद के समस्त बैंकों पर एक दिन के लिए ताला डालकर बंद करेगी। इस दौरान पिंटू प्रधान, मनोज सहरावत, आशु, विनोद, कुलदीप तोमर, विवेक उर्फ भोला आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें