फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज ने मेडिकल अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Thu, 14 Jan 2021 11:44 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बेगराजपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी लगने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अंकित विहार पचेंडा रोड निवासी राजकुमार (51) पुत्र रोहताश यहां कोविड-19 अस्पताल में भर्ती था। बुधवार रात उसने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मरीज के लापता होने पर उसकी तलाश की गई। कोहरे के कारण उसका पता नहीं चल सका। सुबह उसका शव नीचे पड़ा मिला। कोरोना मरीज के द्वारा आत्महत्या किए जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। उधर, अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। 

यह भी पढ़ें: खुशखबर: मेरठ पहुंची कोरोना वैक्सीन, मिलीं 1 लाख 53 हजार डोज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि राजकुमार को कोरोना संक्रमित होने पर आठ जनवरी को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक के बेटे सुधीर कुमार ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: योगीराज में खाई हैं लाठियां, आंदोलन से ही मिलेगा हक : जयंत चौधरी

वहीं घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण अस्पताल के बाहर ही धरना देकर बैठ गए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें