रोहाना सहकारी गन्ना विकास समिति में सामान्य निकाय की वार्षिक साधारण सभा में मौजूद अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कला में सभा का आयोजन
रोहाना। सहकारी गन्ना विकास समिति रोहाना कला में सामान्य निकाय की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया। एजेंडे में 10 बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक की कार्रवाई की पुष्टि पर विचार वर्ष 2020-21 के संतुलन पत्र स्वीकृत करने पर विचार एवं वर्ष 2020-21 के समिति द्वारा किए गए खर्चे को स्वीकार करने पर नेहरू नेत्र चिकित्सालय के प्रति कृषक 10 रुपये कटौती पर विचार सभी विषयों पर उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से सहमति प्रदान की गई। इसमें विशेष रूप से रोहाना समिति से अलग होकर नई गन्ना समिति बिरालसी के गठन को अनुमोदन करने पर विचार किया गया।
रोहाना गन्ना समिति के कार्यालय के लिए नए भवन के निर्माण की जो स्वीकृत बजट के अंतर्गत कराया जाए तथा रोहाना के गोदाम कैंपस की चहारदीवारी निर्मित करने का प्रस्ताव पास किया गया। नवगठित बिरालसी गन्ना समिति के लिए भी शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर चहारदीवारी बनाने का काम बिरालसी गन्ना समिति द्वारा किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। एजेंडा में आपूर्ति सत्र 21-22 से संबंधित रोहाना समिति तथा नवगठित बिरालसी समिति से संबंधित चीनी मिलों को पूर्व की भांति ही गन्ना दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया। ग्राम बिरालसी के कृषक के द्वारा यह प्रस्ताव लाया गया कि बिरालसी में देवबंद चीनी मिल का एक नया क्रय केंद्र और लगाया जाए।
ग्राम अकबरगढ़ के किसानों द्वारा यह प्रस्ताव लाया गया कि देवबंद चीनी मिल के क्रय केंद्र नियामू चतुर्थ का नाम अकबरगढ़ के नाम से रखा जाए। कान्हाहेड़ी के किसानों द्वारा भी बजाज चीनी मिल के जगह पर एक क्रय केंद्र तितावी अथवा देवबंद चीनी मिल की मांग की गई।
बैठक की अध्यक्षता जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार द्वारा की गई तथा अवगत कराया गया कि ईआरपी व्यवस्था पर ऑनलाइन घोषणा पत्र अवश्य भर दें। इसके लिए गन्ना समिति व चीनी मिल में काउंटर लगाए गए हैं। संचालन सत्यवीर त्यागी रोहाना द्वारा किया गया तथा बैठक में सचिव शशि प्रकाश सिंह द्वारा किसानों की समस्याओं से प्रस्तावों को संस्तुत करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में आईपीएल चीनी मिल रोहाना कला से केन हैड नरेश कुमार, खाईखेड़ी चीनी मिल से डिप्टी केन मैनेजर पवन कुमार जैन, देवबंद चीनी मिल से गन्ना प्रबंधक जगजीत सिंह, आईपीएल तिताबी चीनी मिल से सहायक प्रबंधक गन्ना संजय तोमर तथा थानाभवन से मिल प्रतिनिधि बसंत राणा द्वारा भाग लिया।