फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान अलमारी में बंद, बुलडोजर से ट्रैक्टर करेंगे मुकाबला : टिकैत

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर कलक्ट्रेट में पहुंचे भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 10 साल पुराने ट्रैक्टर बंद करने पड़े तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। बुलडोजर के सामने ट्रैक्टर ही खड़े होंगे। दिल्ली में चार लाख ट्रैक्टर इकट्ठा कर किसान सरकारी को ताकत दिखा चुके हैं। जिन अधिकारियों के कार्यकाल में अतिक्रमण हुआ, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि संविधान अलमारी में बंद कर दिया गया है। जहांगीरपुरी जैसे मामलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब हुई है। किसी एक बिरादरी को इस तरह टारगेट नहीं किया जाना चाहिए। बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे मुद्दों पर सरकार को काम करने की जरूरत है। किसान अपने ट्रैक्टर से 40 से 50 साल तक भी खेती कर सकता है, लेकिन एनसीआर में दस साल पुराने ट्रैक्टर ही बंद करने पड़े तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। कभी न कभी बुलडोजर का मुकाबला ट्रैक्टर ही करेंगे।
नफरत के लिए प्रयोग न किया जाए बुलडोजर
टिकैत ने कहा कि बुलडोजर चलने से विकास होता है, लेकिन इसका दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। वास्तव में जहां जरूरत है, वहीं पर इसका प्रयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

जमीन की नीलामी के मामले में डीएम से मिले
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने एक किसान की जमीन की नीलामी के मामले में डीएम चंद्रभूषण सिंह से मुलाकात की। टिकैत का कहना था कि किसान की जमीन बचनी चाहिए। डीएम ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें