फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
देवबंद में महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों के धरने को संबोधित करते नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
-तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

-केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर अंकुश लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। पेट्रो पदार्थों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील ढाल स्थित डाकखाने के मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर अंकुश लगवाने की मांग की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी राहत खलील ने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस समेत अन्य पदार्थों की कीमतें लगातार बढ़ने से महंगाई चरम पर है। इससे देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है। नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि पेट्रो पदार्थों की कीमत बढ़ने से जनता भुखमरी के कगार पर पहुंच गई है। इसलिए बढ़ी कीमतें फौरन वापस ली जाएं। जिला महामंत्री वरयाम खान व ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही हैं। किताबों व स्टेशनरी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। जिससे बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ाना दूभर हो गया है। किसान भी महंगाई की मार झेल रहा है। इस दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि लगातार पेट्रो पदार्थों की कीमत बढ़ने से जनता बुरी तरह त्रस्त है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण ही आज महंगाई चरम पर है। केंद्र सरकार जनता से मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। धरना-प्रदर्शन में राशिद खान, असजद अली, मो. उमर, लईक अंसारी, अशरफ भारती, अफजाल कुरैशी, राजीव त्यागी, इस्माइल, हारिस व सलमान इलाही व धनीराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें