फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नत पूरी हुई तो वैष्णो देवी के लिए साईकिल यात्रा पर निकले जयदेव रावत

विज्ञापन
खतौली में पश्चिम बंगाल से पहुंचे तीर्थयात्री का स्वागत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली। मन्नत के बाद हुई दोस्त की चुनाव में जीत के बाद एक व्यक्ति ने दो हजार किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करने का फैसला लिया। वह पश्चिम बंगाल से वैष्णों देवी की यात्रा के लिए निकल पड़े। कस्बे में पहुंचने पर दोस्ती की मिसाल दे रहे साइकिल सवार तीर्थयात्री का कस्बावासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के चापदानी पौरसभा क्षेत्र हुगली जनपद के वार्ड पांच के निवासी जयदेव राउत ने बताया कि वार्ड पांच से उनका दोस्त विक्रम साहू पार्षद चुनाव में निर्दलीय खड़े हुए थे। उनके सामने तृणमूल कांग्रेस का प्रत्याशी मैदान में था। उन्हाेंने वैष्णों मंॉ से मन्नत मांगी थी, कि यदि उनका दोस्त चुनाव जीतता है तो वह साइकिल पर माॅं के दर्शन करने आएंगे। उनकी मनोकमाना मॉ वैष्णों देवी ने पूरी की। जिसके बाद वह 8 मार्च 2022 को साइकिल से दो हजार किलोमीटर की यात्रा के लिए चल दिए। पश्चिम बंगाल से माता वैष्णो देवी धाम के लिए प्रारंभ करने के बाद वह झारखंड, बिहार होते हुए यूपी में जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली में पहुंचे।
दोस्ती के लिए कठिन यात्रा करने वाले जयदेव रावत का कस्बे के अशोक जैन, डॉ अंकुर प्रकाश गुप्ता उर्फ मानव गुप्ता, अभिषेक गोयल, सुनील कुमार, सुमित गुप्ता, अश्वनी कुमार, बब्ल आदि ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। डॉ अंकुर प्रकाश गुप्ता ने उन्हें रात्रि विश्राम उनके आवास पर करने का आग्रह किया, तो वह मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें