मुजफ्फरनगर। होली के पर्व पर जिले भर में कई स्थानों पर मारपीट हुई। शहर कोतवाली के गांव बाननगर में तो मुख्यमंत्री योगी का गाना बजाने पर हमला कर दो युवतियों कई लोगों को घायल कर दिया।
शहर कोतवाली के गांव बाननगर निवासी बसंत कश्यप ने बताया कि होली पर्व पर उन्होंने अपने घर में मुख्यमंत्री योगी का गाना बजाया था। पास में रहने वाले चमन, भूषण आदि ने अपने साथियों के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। उनके परिवार की टीना, रचना, ओम सिंह, होइजन, राजू, सतवीर, बिल्लू, सुमित, मुकेश घायल हो गए। तहरीर के बावजूद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं रामलीला टिल्ला, काली नदी रोड पर भी युवकों में मारपीट हुई। पुलिस ने पहुंच कर मामला संभालकर घर भेज दिया।
उधर, मोरना के गांव भुआपुर में शुक्रवार दोपहर बाद चौहान व कश्यप समाज के लोगों में मारपीट हुई। झगडे़ में अवनीश, मनसुख, शिवकुमार, गोवर्धन, अरुण, निखिल व अन्य ग्रामीणों को चोट आई। थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।