फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा शिक्षिकाओं का, चालान पतियों का हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जोगियाखेड़ा गांव के कम्पोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका के बीच स्कूल में समय पर न आने को लेकर गाली-गलौज हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

बागपत जनपद के बड़ौत की रहने वाली अनुराधा पंवार बुढ़ाना के गांव जोगियाखेड़ा के कम्पोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापिका हैं। खतौली की रहने वाली नेहा जैन भी इसी स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार को अनुराधा और नेहा जैन के बीच समय पर स्कूल न पहुंचने को लेकर कहासुनी के बाद गाली-गलौज हो गई। जिसके बाद मामला फुगाना थाने पहुंच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों अध्यापिकाओं के समर्थक भी स्कूल में पहुंच गए।
इसी दौरान प्रधानाध्यापिका के पति अंकित पंवार और सहायक अध्यापिका के पति अंकित गोयल भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का प्रयास किया। समझौता न होने पर फुगाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने दोनों अध्यापिकाओं के पतियों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें