फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेन-देन के विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामराज (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव में रुपये के लेन-देन के विवाद में नईम (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। गांव में ईद की खुशियां गम में बदल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में दबिश दी।
विज्ञापन

सोमवार को नईम और पड़ोस के ही भोला के बीच रुपयों को लेकर कहासुनी हो गई थी। शाम के समय मोहल्ले के लोगों ने मामले को शांत करा दिया। इसके बाद लोग ईद उल फितर की तैयारियों में जुट गए। देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने हुए तो फिर से रुपयों का विवाद शुरू हो गया। आरोप है विवाद बढ़ने पर भोला ने अपने भाई और पिता के साथ मिलकर नईम के ऊपर हमला बोल दिया और चाकू से कई वार किए। वारदात के बाद मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। परिजन गंभीर हालत में नईम को लेकर जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां देर रात नईम की मौत हो गई। सीओ जानसठ शकील अहमद ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने वारदात में चार लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें