फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर अव्वल

विज्ञापन
बधाई कलां में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खो-खो में कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर अव्वल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। कंपोजिट विद्यालय बधाई कलां में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता के खो-खो में सिंकदरपुर की टीम ने बाजी मारी।
शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह ने किया। विकास खंड क्षेत्र के 25 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिताओं में 50, 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़, गोला फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद में बच्चों ने दमखम दिखाया। बालक-बालिका वर्ग में कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिता कराई गई। खो-खो के दोनों वर्गों में सिकंदरपुर के प्राथमिक और जूनियर टीम विजेता बनी।
600 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर की छात्रा मोनिका और लंबी कूद में उच्च प्राथमिक स्तर एवं गोला फेंक में इसी विद्यालय के बच्चे अव्वल रहे। पीटी में बधाई कलां के बच्चों प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूपीएस में छिमाऊ कंपोजिट स्कूल के बच्चों ने मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में कुल्हेड़ी स्कूल के बच्चों का सराहनीय प्रदर्शन रहा। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र और बीईओ नीलम तोमर ने विजेता बच्चों को मेडल पहनाएं और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। जूनियर स्कूल शिक्षक के ब्लॉक अध्यक्ष आदेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमरीश कुमार, एआरपी प्रमोद कुमार, बधाई के प्रधानाचार्य मनोज सैनी, देवी सिंह, हरिराज सिंह, अनिल कुमार एवं जसवीर सिंह मौजूद रहे।

बधाई कलां में खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करते बच्चे- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें