कर्नल सीके नायडू ट्राफी : उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला आज से
मुजफ्फरनगर। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के चार दिवसीय अंडर-23 क्रिकेट मैच में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच शुक्रवार से प्रारंभ होगा। क्रिकेट मैच के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। शुक्रवार सुबह 9 बजे टॉस के बाद साढ़े नौ बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। मैच के लिए पांच पिच तैयार की गई है।
चौधरी चरणसिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेजबान उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। बृहस्पतिवार को दोनों टीम नें अभ्यास किया। मैच रैफरी कर्नल एस सी सादगी और दोनों अंपायर घनश्याम प्रभु और रमेश के एन ने दोनों टीमों के कप्तान और कोच के साथ मैच को लेकर विशेष नियमों के बारे में जानकारी दी। दोनों ही टीमों ने सुबह के सत्र में अभ्यास किया। महाराष्ट्र के खिलाड़ी जहां सर्दी के कारण ज्यादा कुछ करने से बचे, वही उत्तर प्रदेश के ख़िलाड़ियों ने तीन घंटे के सत्र में बैटिंग, बालिंग और फील्डिंग में हाथ आजमाए। शुक्रवार सुबह नौ बजे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और सूबे के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ख़िलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन करेंगे। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विकास राठी को उत्तर प्रदेश और रोहित चौधरी को महाराष्ट्र का लोकल मैनेजर नियुक्त किया है। मैदान में एसोसिएशन के कुशल पाल सिंह ,ओमदेब सिंह ,मनीष त्यागी, रवि कौशिक, गौरव , हरीश, श्रीश वर्मा आदि मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने भी मैदान पर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके अनुसार अगले चार दिन स्टेडियम में मैच के कारण खेल गतिविधियां बंद रहेगी। कल शहर में इंटररनेट सर्विस बंद होने से ऑनलाइन स्कोरिंग भी बाधित रहेगी। मैच रेफ़री ने भी एमसीए सचिव मनोज पुंडीर से भी इस बारे में बात की। मनोज पुंडीर ने बताया कि मैच के अंतिम दिन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव डॉ युद्धवीर सिंह भी आएंगे।
यूपी की टीम:-
- करण शर्मा (कप्तान), समीर चौधरी, त्रिशाल त्रिवेदी, राहुल रावत, शिवम चौधरी, अभिषेक गोस्वामी, हन्नान रिजवान, सावन सिंह, हार्दिक श्रीवास्तव, संदीप तोमर, हर्षवर्धन, वाजिद अली, मुकेश कुमार, आयुष वत्स, विजय, जसमीर शामिल है।
महाराष्ट्र की टीम
- ओम भौसले (कप्तान), पीएच शाह, यश, आकाश जाधव, मनोज यादव, धीरज पतंगे, पवन शाह, मेहुल पटेल, अक्षय आलोके, रामकृष्ण घोष, इजहान सैययद, अथर्व काले, श्रीवैश वारघंटे, शुभम कोठारी, रणजीत निकम।