खतौली में संचारी रोग को लेकर बैठक आयोजन।
- फोटो : KHATAULI
संचारी रोग अभियान की समीक्षा की
खतौली। एसडीएम इंद्रकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में संचारी रोग, राष्ट्रीय कर्मी मुक्ति अभियान, कोविड़-19 सर्विलास की समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता का कार्यक्रम संचारी रोग अभियान है। इसमें दिमागी बुखार, एंटी लावा दवा का छिड़काव, फॉगिंग कराने समेत अन्य कार्यक्रम हैं, यह कार्यक्रम एक अक्तूबर से लेकर 31 तक चलाया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय कर्मी मुक्ति अभियान यानि पेट के कीड़ों से संबंधित अभियान हर छह महीने में आता है। पहले स्कूल में ही बच्चों को दवाई दी जाती थी, लेकिन कोविड़-19 के चलते आशाएं, आंगनबाड़ी द्वारा घर-घर जाकर एक साल से लेकर 19 साल तक के बच्चों को एलबेंडाजोन की दवाई खिलाई जाएगी। बैठक में डाक्टर एके सिंह, ब्लाक से एडीओ सुशील कुमार, शिक्षा विभाग से एआरपी कपिल कुमार, बाल विकास विभाग से सुनीता देवी, डाक्टर हेमंत गुप्ता, बीपीएम मोहम्मद जावेद, सीओआरएम पीसीआई हेमंत शर्मा आदि उपस्थित रहे।