फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंसूरपुर शुगर मिल का पेराई सत्र 25 अक्तूबर से शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर शुगर मिल का पेराई सत्र 25 अक्तूबर से शुरू होगा
विज्ञापन

मंसूरपुर। शुगर मिल का गन्ना पेराई सत्र अक्तूबर से प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही है। गन्ना क्रय केंद्रों पर तोल कांटे लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। मंसूरपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित ने शुगर मिल पेराई सत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुगर मिल का पेराई सत्र 25 अक्तूबर से प्रारंभ कर दिया जाएगा। शुगर मिल में मशीनों का रिपेयरिंग का कार्य अंतिम चरण में है। बृहस्पतिवार से गन्ना क्रय केंद्रों पर तोल कांटे लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। केंद्रों पर तोल कांटे भेजने से पहले पूजन किया गया। इस अवसर पर गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, फैक्टरी मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा, मुनेश कुमार ,दिनेश कुमार, अखिलेश तिवारी, संजीव कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें