फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के प्रबंधक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
भोपा में स्कूल प्रबंधक की मौत के बाद सीएचसी पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कॉलेज के प्रबंधक की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव निरगाजनी से मुजफ्फरनगर लौट रहे किसान अशोक कुमार नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव जट्ट मुझेडा के निकट स्कूटी-बाइक भिड़ंत में घायल हो गए, जिन्हें भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी अशोक कुमार 60 वर्ष वर्तमान में अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर स्थित मकान में रहते हैं। वह मोरना के महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के प्रबंधक भी थे। अपने पैतृक गांव निरगाजनी में खेती-बाड़ी के कार्यों के चलते आते रहते थे। बृहस्पतिवार को वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव निरगाजनी से मुजफ्फरनगर स्थिति अपने मकान पर जा रहे थे। जैसे ही व जट मुझेडा के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज गति बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। अचेत अवस्था में उन्हें राहगीरों ने भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर शहर की नई मंडी क्षेत्र में टीपी नगर के पास खड़े ट्रक में तेज गति से आ रही बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार हरिद्वार निवासी विपिन की मौत हो गई। जबकि सहारनपुर निवासी विजय गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें