भोपा के मुख्य मार्ग पर गर्म कपड़े ओढ़े बैठे ग्रामीण। संवाद
मुजफ्फरनगर। शीतलहर ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। आठ किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा के कारण मौसम ठंडा रहा। दिन का तापमान 17.2 डिग्री रहा, न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री रहा । अधिकतर समय बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप खिलने से राहत मिली।
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार रात कोहरा छाए रहने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। पानीपत-खटीमा हाईवे, मेरठ-करनाल हाईवे और बड़ौत मार्ग पर वाहन रेंगकर चलते नजर आए। सुबह कोहरे का असर कम हुआ लेकिन बादल छाए रहे। इसके अलावा शीतलहर भी चली। मंगलवार के मुकाबले तापमान 1.3 डिग्री कम रहा।
n बच्चों और बुजुर्गाें का रखें ख्याल : सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनें। सिर, कान, गला और हाथ-पैर को ढककर रखें। बच्चों एवं बुजुर्गों को सुबह और देर रात के समय ठंड एवं कोहरे में बाहर जाने से रोका जाना चाहिए। वायु प्रदूषण से दमा, सांस फूलना, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
भोपा के मुख्य मार्ग पर गर्म कपड़े ओढ़े बैठे ग्रामीण। संवाद