फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 22 को मीरापुर आएंगे सीएम योगी, धरातल पर परखेंगे चुनावी तैयारियां, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Tue, 20 Aug 2024 11:26 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 अगस्त को मीरापुर में आएंगे। वे यहां कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। 
विज्ञापन
सीएम योगी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने मीरापुर पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भले ही विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ हो, लेकिन मीरापुर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। 22 अगस्त को मीरापुर के बीआईटी में एनडीए गठबंधन की धरातल पर तैयारियों को परखने, कार्यकर्ताओं से संवाद और रोजगार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार का कार्यक्रम लगभग तय है। बीआईटी में होने वाले रोजगार मेले के बाद लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित होंगे। इसके बाद मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी मुख्यमंत्री संवाद करेंगे।

भाजपा-रालोद गठबंधन की तैयारियों को भी सीएम परखेंगे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री केपी मलिक को मीरापुर चुनाव की जिम्मेदारी दी है। लखनऊ में तीनों मंत्रियों से सीएम खुद संवाद कर चुके हैं।
विज्ञापन

 

मिल विस्तारीकरण की उम्मीद, सड़कों का तोहफा
भाजपा और रालोद नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं रखी थीं। इनमें सहकारी चीनी मिल मोरना के विस्तारीकरण का मुद्दा सबसे बड़ा है। इसके अलावा टंडेढ़ा समेत अन्य मार्गेां के निर्माण की घोषणा किए जाने की संभावना है। माना जा रहा है कि मीरापुर क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं।
 

शुकतीर्थ के विकास कार्यों का उद्घाटन
सरकार ने शुकतीर्थ परिषद का गठन किया था। विकास कार्येां के लिए 50 करोड़ से अधिक का बजट दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री बीआईटी से शुकतीर्थ में होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन

जनसभा स्थल देखने पहुंचे डीएम-एसएसपी
लखनऊ से कार्यक्रम की सूचना मिलते ही डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी अभिषेक सिंह मीरापुर में जनसभा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री अमित राठी, अंचित मित्तल समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें