फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी उपचुनाव : सपा का दांव फिर पीडीए पर, आसपा मुस्लिम-अनुसूचित वोटों के सहारे

Tue, 20 Aug 2024 05:38 PM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मीरापुर उपचुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। आसपा ने तीन सीटों पर प्रभारी घोषित कर दिए हैं। वहीं सपा ने हर एक कार्यकर्ता को पांच-पांच नए लोगों को जोड़ने का टास्क दिया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने अपने हर एक कार्यकर्ता को अपने साथ पांच नए लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी है। सपा का दांव फिर से पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) पर है। वहीं आसपा ने विधानसभा प्रभारियों की घोषणा के साथ ही साफ कर दिया है कि उसकी नजर अनुसूचित जाति और मुस्लिम वोटों पर है।

विज्ञापन
Trending Videos

डिग्री कॉलेज की लाइब्रेरी में आयोजित समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव चौधरी मजाहिर राणा और चौधरी लियाकत अली एडवोकेट रहे। उन्होंने विधानसभा के पांच जोन, 10 सेक्टर, 114 बूथ और 38 गांवों में तैयारियों का जायजा लिया। चौधरी मजाहिर राणा ने कार्यकर्ताओं की आगामी रणनीति के विषय में विस्तार से समझाया और प्रत्येक कार्यकर्ता से पांच-पांच नए लोगों को जोड़ने के लिए कहा। चौधरी लियाकत अली ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पूरे क्षेत्र में पार्टी का झंडा लेकर निकलने का आह्वान किया। माना जा रहा है कि सपा का दांव फिर से पीडीए पर है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने की और संचालन विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान ने किया। 

इस मौके पर अंजार अब्बासी, अजय कुमार, इश्तकार अंसारी, राशिद मलिक, डॉ. हनी समाअत, इसरार अंसारी, रजनीश यादव, जुबेर अंसारी, शाह रजा जैदी, कादिर प्रधान, इमरान एडवोकेट, शाहनवाज, जावेद, हाजी गुफरान, मुमताज सलमानी, सोनू प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, डॉ. अरशद आदि उपस्थित रहे।

 
विज्ञापन

वहीं, आजाद समाज पार्टी कांशीराम ने मीरापुर समेत प्रदेश की तीन सीटों पर प्रभारी घोषित कर दिए हैं। मीरापुर के लिए रुड़कली के जाहिद हुसैन को प्रभारी बनाया गया है। 
आसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने सूची जारी की है। गाजियाबाद सदर सीट पर सतपाल चौधरी, मीरापुर से जाहिद हुसैन और मिर्जापुर की मझवा सीट से धीरज मौर्या को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। ऐसा करके अनुसूचित जाति और मुस्लिमों को साधने की तैयारी है। प्रदेश की अन्य सात सीटों पर भी जल्द ही प्रभारी घोषित किए जाएंगे। 
उधर, मीरापुर के प्रभारी की घोषणा के बाद रुड़कली गांव में हसन के समर्थकों ने खुशी मनाई। आसपा के जिलाध्यक्ष बबलू चौधरी का कहना है कि आसपा मीरापुर में जीत हासिल करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें