फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौंग, काली मिर्च, दालचीनी से बढ़ रही शरीर की इम्युनिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। लोगों को पता है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होते ही कोरोना संक्रमण की जद में आ सकते हैं। ऐसे में गर्म मसालों में डलने वाली सामग्री से लोग इम्युनिटी पॉवर बढ़ा रहे हैं। कुछ सामग्री तो लोग हर समय जेब में रख रहे हैं ताकि इसकी महक से संक्रमण दूर रहे। घर में सामग्री का काढ़ा तैयार कर लोग सेवन कर रहे हैं । व्यापारी भी हैरान हैं कि एकाएक डिमांड इतनी बढ़ जाएगी कभी सोचा नहीं था। दाम भले ही बढ़े न हो, लेकिन लोग स्वस्थ रहने चाहिए। इसी के भरोसे व्यापारी संतुष्ट महसूस कर रहे हैं ।
विज्ञापन

कोरोना की जकड़ से बचने के लिए लोग आयुर्वेद पद्धति से खुद को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने की कोशिश कर रहे हैं। सब्जियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले गर्म मसालों की सामग्री से लोगों ने प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का रास्ता खोज निकाला है। दाल चीनी, छोटी-बड़ी इलायची, जायफल, जावित्री, लौंग, काली मिर्च, तेज पात जैसी सामग्री से अब लोग काढ़ा तैयार कर दिन में कई बार सेवन कर रहे हैं। इन सामग्री की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के रुप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अंकुर शर्मा का कहना है कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दूध में हल्दी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसका लाभ सबसे ज्यादा है। क्योंकि हल्दी एंटीबायोटिक है, जिससे शरीर के प्रत्येक हिस्से को लाभ पहुंचता है। वहीं लोग कोरोना से बचने के लिए जेब में लौंग, कपूर और जावित्री रख रहे हैं। इसकी खुशबू से वायरस शरीर को नहीं जकड़ता है। आयुर्वेदाचार्य डा. राजपाल पुंडीर ने बताया कि गर्म मसालों में डलने वाली कुछ चीजें ऐसी हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लौंग, काली मिर्च, जायफल, दालचीनी जिनका इस्तेमाल से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें