फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्ना तौल में अंतर मिलने पर लिपिक से होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना तौल में अंतर मिलने पर लिपिक से होगी वसूली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन ने गन्ना तौल केंद्रों पर घटतौली रोकने के लिए सख्त रूप अपनाया है। व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पूरी कार्य योजना तैयार कर ली गई है। तौल केंद्र पर घटतौली पकड़े जाने पर अंतर गन्ना मूल्य का पैसा लिपिक से वसूला जाएगा। मिल मालिक और तौल कांटा बनाने वाली कंपनी के खिलाफ भी एफआईआर होगी। तौल लिपिक की अपने गांव में तैनाती नहीं होगी और 15 दिन में स्थानांतरण होता रहेगा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने गन्ना तौल केंद्रों पर पारदर्शी व्यवस्था के लिए पूरी कार्य योजना बना ली है। तौल लिपिकों को इस बार लाइसेंस जारी करने के साथ पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा। तौल लिपिकों का सारा डाटा गन्ना विभाग की वेबसाइट पर भी अपडेट रहेगा। हर 15 दिन में तौल लिपिक का स्थानांतरण होगा और अपने गांव में उसकी तैनाती नहीं होगी। बीते पांच वर्ष में जिसका लाइसेंस निरस्त हुआ है या दंडित हुआ है उसे लाइसेंस जारी नहीं किया जाएगा। तौल केंद्रों पर घटतौली तो नहीं है इसे जांचने के लिए प्रत्येक चीनी मिल के गेट पर 10 टन क्षमता वाला मैनुअल कांटा लगाया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी हो चुका है। गन्ना पर्ची आदि की जानकारी के लिए प्रत्येक चीनी मिल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित रहेगा। घटतौली पाए जाने पर तौल लिपिक से अंतर गन्ना मूल्य की वसूली होगी। मिल मालिक के साथ तौल यंत्र निर्माता कंपनी के खिलाफ भी एफआईआर होगी। डीसीओ ने बताया कि सरकार ने इस तरह की व्यवस्था की है कि घटतौली नहीं हो पाएगी, यदि किसी ने प्रयास किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें