फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फाटक पर अंडरपास निर्माण शुरू, बड़े वाहनों का आवागमन बंद

Thu, 22 Jan 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के परिक्रमा मार्ग स्थित फाटक पर हादसों को रोकने के उद्देश्य से रेलवे अधिकारियों ने अंडरपास का निर्माण कार्य बुधवार से शुरू कर दिया है। कार्य के चलते अब इस मार्ग पर चोपहिया बड़े वाहनों और ई-रिक्शाओं का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। निर्माण कार्य मई माह तक पूरा होने की उम्मीद है। रेशू विहार फाटक पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया लंबे समय से अधर में लटकी हुई थी। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने कई बार विरोध और हंगामा भी किया गया था। रेलवे विभाग के अधिकारियों और क्षेत्रीय लोगों के बीच हुई बैठकों में सहमति बनने के बाद लगभग डेढ़ साल की प्रक्रिया के उपरांत रेलवे ने निर्माण कार्य शुरू कराया है।
विज्ञापन

35 मीटर लंबा बनेगा अंडरपास, सर्विस रोड की व्यवस्था : यहां 35 मीटर लंबा अंडरपास बनाया जाना है। इसके साथ ही, दोनों तरफ साढ़े चार मीटर चौड़ी सर्विस रोड का भी निर्माण किया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने फाटक की ओर आने-जाने वाले चौपहिया वाहनों और ई-रिक्शाओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। फिलहाल, इस मार्ग से केवल दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों को ही आवागमन की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें