शहर के पुलिस इान में पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ओर कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रयागराज मेले में हुए शंकराचार्य प्रकरण पर कहा कि यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है। इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। यह विवाद शीघ्र ही समाप्त हो जाएगा।
पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चारधाम यात्रा यात्रा का स्वरूप निरंतर व्यापक हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षित, सुगम व परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
मुजफ्फरनगर के पड़ोसी जिला होने के नाते उनके लिए विशेष महत्व रखता है। राज्य स्थापना से जुड़ी कई ऐतिहासिक और भावनात्मक यादों का जुड़ाव यहां से है। रामपुर तिराहा कांड का स्मरण करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन के शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत अन्य भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।