फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को मिलेगा 500 सीट का ऑडिटोरियम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को मिलेगा 500 सीट का ऑडिटोरियम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के लोगों की सुविधा के लिए जीआईसी के प्रांगण में दस हजार वर्ग मीटर जमीन में 500 सीट का आधुनिक ऑडिटोरियम बनने जा रहा है। 30 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ऑडिटोरियम के टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरा पैसा एमडीए खर्च करेगा।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने शहर के विकास की योजनाएं बनाकर उन पर कार्य करना शुरू कर दिया है। शहर को सबसे पहली सौगात वह आधुनिक ऑडिटोरियम के रूप में दे रहे हैं। 500 सीट के इस ऑडिटोरियम के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है। जीआईसी के प्रधानाचार्य से जमीन के लिए एनओसी भी ले ली गई है। शहर में अब से पहले कोई ऐसा आधुनिक ऑडिटोरियम नहीं है, जहां 500 लोगों के बैठने की एक साथ व्यवस्था हो सके। ऑडिटोरियम का निर्माण अपने आप में शहर के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। 30 करोड़ की लागत से बनने वाले इस ऑडिटोरियम में सरकार से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। सारा पैसा एमडीए खर्च करेगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि यहां पर संसाधनों की कोई कमी नहीं है, केवल इच्छा शक्ति की कमी थी। ऑडिटोरियम का टेंडर छोड़ने की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही इसका निर्माण पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में सिविल सोसायटी का गठन किया गया है। शहर के जिम्मेदार लोगों से बात करके शहर के सुंदरीकरण को लेकर पूरा अभियान चलाया जाएगा। जल्दी ही शहर नए रूप में नजर आएगा।
विज्ञापन

एनओसी जारी हो चुकी है
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य फतेहचंद ने बताया कि कॉलेज के दक्षिण के हिस्से में ऑडिटोरियम के लिए दस हजार वर्ग मीटर जमीन के लिए एनओसी दी गई है। प्रशासन ने इस संबंध में पत्र जारी किया था। यहां ऑडिटोरियम मल्टी परपज होगा।
विज्ञापन

तीव्र गति से पूरी हो रही प्रक्रिया
एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि आधुनिक ऑडिटोरियम के लिए एमडीए में प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। डीएम सीबी सिंह के दिशा-निर्देश में काम हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें