फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण यात्रा पर हुई फूलों की वर्षा

विज्ञापन
नगर में जागरण यात्रा निकालते हिन्दू शक्ति संगठन के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हिंदू जागरण यात्रा पर हुई फूलों की वर्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने शहर में हिंदू जागरण यात्रा निकाली। यात्रा का शहर में कई स्थानों पर फूलों से स्वागत हुआ। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई।
विज्ञापन

हिंदू जागरण यात्रा नगर पालिका प्रांगण से प्रारंभ हुई। अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक होते हुए टाउन हाल पर संपन्न हुई। यात्रा का फूलो की वर्षा से कई स्थानों पर स्वागत हुआ। शिवचौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन सीओ सिटी कुलदीप कुमार को दिया गया। यात्रा के संयोजक विजय कुमार त्यागी, विपिन शर्मा रहे। राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की स्थापना से ही देश में हिंदू समाज पर अत्याचार रुकेंगे। हिंदू राष्ट्र घोषित होने तक हम हिंदू जागरण का कार्यक्रम करते रहेंगे। देश में जनसंख्या कानून बनना चाहिए। दो बच्चों से अधिक पैदा करने वालों के वोट के अधिकार समाप्त किए जाए। सरिता शर्मा अरोरा, प्रवीण जैन, सोनू माहेश्वरी, विजय त्यागी, संजीव मलिक, रविकांत सैनी, अंकित पाल, राजू पाल, शशिकांत, कन्हैया शर्मा, संजय गोस्वामी, श्याम वर्मा, राजकुमार गर्ग, अनिल त्यागी, राजीव त्यागी, अमरदीप आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें