फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत करने का प्रशिक्षण दिया

विज्ञापन
एमजी पिब्लक स्कूल में हुई कार्यशाला में शामिल शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए लायंस क्वस्टइन इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप का शनिवार को समापन हो गया। टीचर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप का शुभारंभ एमजी ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश गोयल ने किया। वर्कशॉप में बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए किस प्रकार से उनका मार्गदर्शन किया जाए, इसके लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

प्रिंसिपल मोनिका गर्ग ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षक शिक्षिकाओं को बच्चों को उभरती आयु में सामाजिक स्तर पर मिलने वाली चुनौतियों के बीच मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षित करना रहा।
उन्होंने कहा कि शिक्षक का छात्र-छात्राओं के जीवन पर काफी सकारात्मक प्रभाव रहता है। शिक्षक जो सिखाता है, बच्चे उसको लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं। वर्कशॉप में यह भी बताया कि नई उम्र में प्रवेश के दौरान बच्चों को कई प्रकार से सामाजिक चुनौतियों और करियर को लेकर दबाव की स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वह भावनात्मक रूप से काफी संवेदनशील हो जाते हैं और उनकी मनोस्थिति पर इसका दुष्प्रभाव पड़ने लगता है। वर्कशॉप में रिसोर्स पर्सन के रूप में निधि नागरथ उपस्थित रहीं। सीए अजय अग्रवाल, लायंस क्वस्ट की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रीना अग्रवाल, ममता अग्रवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें