फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मार्च से बच्चों की स्वास्थ्य प्रतिस्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार गौड़ ने बताया कि छह साल तक के बच्चों की स्वास्थ्य स्पर्धा 21 से 27 तक होगी। स्पर्धा का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है।
विज्ञापन

शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना, बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को भावनात्मक स्तर से जोड़ना है। स्पर्धा के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। बाल विकास परियोजना विभाग के कर्मचारी विभाग के एप पर बच्चों का विवरण फीड करेंगे। इसके अलावा आयोजन के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर उपलब्ध कराने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी देने के निर्देश भी दिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की वृद्धि एवं विकास की निरंतर निगरानी करते हुए समय से कुपोषण की पहचान करने डाटा भी तैयार करेगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, एनजीओ के प्रतिनिधि और रोटरी क्लब के पदाधिकारी सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें