फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर यूनिटी में दौड़े बच्चे व पुलिस अफसर

विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जंयती पर पुलिस लाइन में रन फॉर यूनिटी में प्रतिभाग करते बच्चें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन मैदान में रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्रों के साथ ही पुलिसकर्मियों व अफसरों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस लाइन स्थित मैदान से शुरू की गई रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ एसपी क्राइम प्रशांत कुमार प्रसाद और आरआई इंस्पेक्टर मोहम्मद नदीम ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर शहर के नटराज चौराहा, शहीद बचनसिंह चौक और महिला थाना से होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजन
मुजफ्फरनगर। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता दिवस पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मिशन वंदेमातरम द ट्रस्ट के संचालक रजत तोमर द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित किए गए रक्तदान शिविर का आयोजन एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में पुलिस विभाग में कार्यरत अफसरों व पुलिसकर्मियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करते हुए रक्तदान किया। शिविर में जिला अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम ने रक्तदान कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें